विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटा बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व, 25 अक्टूबर को नितिन गडकरी और 26 अक्टूबर को राजनाथ सिंह करेंगे एमपी का दौरा

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का दौरा करने वाले हैं। नितिन गडकरी प्रह्लाद पटेल के नामांकन में शामिल होंगे। साथ ही रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

26 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे इंदौर

आपको बता दें अगले ही दिन 26 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। राजनाथ सिंह इस दौरान इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के नामांकन में शिरकत करेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह का रोड शो का भी आयोजन होने वाला है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews