नरसिंहपुर एसडीएम का वीडियो वायरल, सीनियर सिटीजन से अभ्रद व्यवहार, गाली-गलौच

एसडीएम

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना आपदा में जहां आम आदमी त्रस्त और परेशान हो रहा हैं, वही दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों की करतूत आम इंसानों की तकलीफों को बढ़ा रही हैं। ताजा मामला नरसिंहपुर का है, जहां मंगलवार रात्रि के समय नरसिंहपुर एसडीएम (Narsinghpur SDM) राधेश्याम बघेल द्वारा एक परिवार के साथ ना सिर्फ अभद्रता की गई बल्कि गंदी गंदी भी गालियां और मारपीट भी की गई।इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. विजेश लूनावत को याद कर बोले कैलाश विजयवर्गीय- मिलने का वादा कर कहां चले गए

दरअसल नरसिंहपुर के राजेंद्र जैन का परिवार कंदेली मेन रोड पर रहता है और छोटी सी कपड़े की दुकान उसी घर में है, जिसकी एक ही शटर से घर का आना जाना होता है। रात्रि के समय घर में परिजन की तबीयत खराब होने पर उनकी बेटी आकांक्षा बगल के मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गई, उसी समय एसडीएम साहब निकले और घर का शटर खुला देखा तो गाली गलौज करने लगे और जब परिजनों ने कहा कि हम बेकसूर हैं और बेटी दवाई लेने गई है, इसलिए शटर खुली है, जिस पर एसडीएम आग बबूला हो गए और उन्होंने गंदी गंदी गालियां देते हुए बेत और लाठियो से बुजुर्ग एवं उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया।

हंगामे को देखते हुए जब मीडिया वहां पहुंची और मीडिया कर्मी द्वारा मौके पर वीडियो बनाना चाहा तो उन्हें भी धमकाते नजर आए हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद नरसिंहपुर जिले भर में एसडीएम की इस कृत्य की आलोचना हो रही है और युवा कांग्रेस के नरसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल ने इस पूरे मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है और तत्काल एसडीएम को हटाने की भी मांग की है ।वहीं परिजनों द्वारा अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews