MP: लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा सहकारिता निरीक्षक, मजदूरी में कमीशन लेते गिरफ्तार

EOW

नरसिंहपुर।

कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में भ्रष्टाचार का खेल तेजी से जारी है।आए दिन रिश्वत के मामले सामने आ रहे है।निवाड़ी के बाद आज बुधवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा (Gadarwara of Narsinghpur district) में लोकायुक्त टीम (Lokayukta team) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहकारिता निरीक्षक (Co-operative inspector) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta) द्वारा की गई है। आरोप है कि निरीक्षक ने गेहूं खरीदी में हम्मालों का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि समिति प्रबंधक गाडरवारा मुलाम पटेल पिता सरदार सिंह पटेल उम्र 54 साल ने मामले में शिकायत की थी कि शैलेंद्र सिंह भाटी पिता चंद्रभान सिंह भाटी, सहकारिता निरीक्षक कार्यालय, उप-आयुक्त सहकारी संस्थाएं नरसिंहपुर द्वारा गेंहू खरीदी के दौरान हम्माली मजदूरी की राशि जो समिति प्रबंधक के द्वारा सेल्समैन को दी जाती है में कमीशन के रूप में 10 हजार की मांग की जा रही है।इसके बाद आज बुधवार को टीम ने योजना बनाकर सहकारिता निरीक्षक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया।फिलहाल भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है औऱ कार्यवाही जारी है।

मंगलवार को जनपथ सीईओ 2 लाख की रिश्वत लेते धराया था

इससे पहले मंगलवार को एमपी (MadhyPradesh) के निवाड़ी जिले (Niwadi District) में लोकायुक्त सागर पुलिस (Lokayukta Sagar Police) ने जनपद पंचायत के सीईओ (CEO of Janpad Panchayat) हर्ष खरे को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। जनपद सीईओ ने यह रिश्वत मनरेगा (MANREGA) काम के भुगतान और पंचायत की जांच निपटाने के एवज में मांगी थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews