डॉक्टर का वेतन निकालने के लिए CMHO ले रहे थे रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

आवेदिका डॉ अपूर्वा श्रीवास्तव ने जैसे ही सीएमएचओ डॉ आशीष प्रकाश सिंह को रिश्वत की राशि 5000 रुपये दी लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
lokayukta action

lokayukta police action

CMHO arrested taking bribe : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के निर्देश हैं और इसके पालन में लोकायुक्त पुलिस हमेशा एक्शन मोड में रहती है लेकिन रिश्वतखोरी थम नहीं रही है, आज एक बार फिर एक घूस लेते सरकारी अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर जिले के CMHO डॉ आशीष प्रकाश सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। खास बात ये है कि इतनी बड़ी पोस्ट पर होने के बाद भी वे एक डॉक्टर का वेतन निकालने के बदले मात्र 5000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

वेतन निकालने के बदले CMHO ने मांगी रिश्वत 

जानकारी के मुताबिक करेली में पदस्थ डॉ अपूर्वा श्रीवास्तव ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी ऑफिस में आवेदन दिया था जिसमें सीएमएचओ पर उनके कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव के माध्यम से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी, आवेदक ने लिखा कि सीएमएचओ का कहना है जब रिश्वत दोगी भी वेतन निकलेगा।

लोकायुक्त पुलिस ने टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जाँच की और रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो जाने के बाद आज ट्रैप प्लान की, डीएसपी सुरेखा परमार के साथ 8 सदस्यीय टीम नरसिंहपुर अस्पताल पहुंची, आवेदिका डॉ अपूर्वा श्रीवास्तव ने जैसे ही सीएमएचओ डॉ आशीष प्रकाश सिंह को रिश्वत की राशि 5000 रुपये दी लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews