Narsinghpur News : अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कारवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्मैक तस्करी मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
Police Arrest Crime

Narsinghpur News : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस को तस्कर के पास से कुल 6 ग्राम स्मैक बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवआई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गाडरवारा के शनि मंदिर के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर बाइक सवार तीन लोग अचानक भागने लगे। तब पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उनको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी यशपाल पिता अंतराम कुशवाहा (34), संदीप पिता टीकाराम कुशवाहा (22) और अरविंद पिता मेहरबान नौरिया (32) के कब्जे से 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक (MP49ZB1727) जब्त कर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्मैक तस्करी मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews