
नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस को लंबे समय से चल रहे सेक्स के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली गई। कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त दो युवतियों समेत तीन युवक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के पटेल वार्ड में स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से मकान मालिक की सहमति से देह व्यापार संचालित हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश दी।
जबलपुर से लड़कियों को बुलवाकर शहर में सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने मौके पर छापा मार कारवाई करते हुए जबलपुर की दो लड़कियों समेत तीन युवक और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि बड़े सेक्स रैकेट की जानकारी हासिल हो सके।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

