सांप के काटने से बेटे की मौत, सदमे में पिता की भी चली गई जान

Sarpdansh

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले में एक दुखद घटना सामने आई है| जहां सांप के काटने से बेटे की मौत के बाद सदमे में पिता की भी जान चली गई | अपने बड़े बेटे की मौत की खबर पिता सहन नहीं कर पाया और गश खाकर जमीन पर गिरा, जांच की तो पता चला उनकी भी मौत हो गई| इस दुखद घटना से क्षेत्र में मातम छा गया|

जानकारी के मुताबिक, मामला तेंदूखेडा तहसील मुख्यालय तेंदूखेडा के वार्ड क्रमांक 12 का है, जहां
सागोनी ढोंगा पर रहने वाले बबलू पिता बाबूलाल ठाकुर के 10 साल के बेटे अर्जुन को बीती रात सर्प ने काट दिया था| सांप के काटने की खबर से लोग इकठ्ठा हुए और उसे नरसिंहपुर ले जाया गया| लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शरीर में हलचल महसूस हुई तो उसे तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, लेकिन यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत बताया|

बेटे की मौत की जानकारी जैसे ही उसके पिता को लगी, पिता यह सदमा सहन नहीं कर सका और गश खाकर गिर पड़ा| असमय बबलू ठाकुर 36 वर्ष की मौत हो गई। मृतक बबलू का अर्जुन बड़ा बेटा था और उससे छोटा एक बेटा बेटी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews