नरसिंहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यात्री बस पलटने से अब तक 3 लोगों की मौत, 18 घायल

train accident

Narsinghpur Accident News : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18 लोग लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू गया। इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, सभी घायलों को स्थानीय लोग और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, उनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

रात 11 बजे की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरूवार की रात के करीब 11 बजे की बताई जा रही है जो कि सतधारा से बांसखेड़ा जा रही थी। बता दें कि जो बस हादसे का शिकार हुई है वो पारुल ट्रेवल्स की है। इन दिनों सड़क हादसों की संख्या देश भर में अधिक हो रही है और इसे रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसमें सड़क सुरक्षा नीतियों के पालन, सड़कों की निर्माण और रीन्फोर्समेंट, और ड्राइवरों की जागरूकता जैसे कदम शामिल हैं।

टीआई ने दी ये जानकारी

एक बस साईंखेड़ा थाना क्षेत्र से बरमान सतधारा किसी कार्यक्रम में आई थी। जहां से लौटने के क्रम में चालक बस को रॉन्ग साइड में ले गया, जिससे बस डिवाइडर से जा टकराई। जिसके कारण वो पलट गई। ड्राइवर की लापरवाही से घटना हुई है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। – अखिलेश मिश्रा, करेली थाना प्रभारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews