एक Sorry ने ली किशोर की जान, सॉरी न बोलने पर 10वीं के छात्र ने किया 11वीं के छात्र का मर्डर

RSS-worker-murder-in-ratlam

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बच्चों और किशोरों में तनाव और गुस्से में अनियंत्रित होकर अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसे लेकर लंबे समय से मनोवैज्ञानिक कई तरह की समझाइश देते आ रहे हैं। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार और एंगर मैनेजमेंट की सीख दी जा रही है। लेकिन इस बीच लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर इस समस्या का हल क्या होगा। एक बार फिर राजधानी दिल्ली में एक किशोर ने जरा सी बात पर अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अब तक 6 करोड़ के मादक पदार्थ हो चुके बरामद

मामला ओखला (Okhala) इलाके के एक सरकारी स्कूल का है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक ये घटना 1 अक्टूबर की है। यहां 10वीं के एक छात्र ने 11वीं के छात्र को चाकू मार दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों ही स्कूल यूनिफार्म में थे। घटना के बाद जब आरोपी छात्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ समय पहले 11वीं के छात्र ने उसकी मां को गाली दी थी। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था और आरोपी छात्र ने उससे सॉरी (sorry) बोलने को कहा था। लेकिन उसने सॉरी नहीं बोला और इस कारण आपा खोकर आरोपी छात्र ने उसपर चाकू से तीन वार किए। घटना के बाद छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews