पति पत्नी की लड़ाई में गई 11 महीने की बच्ची की जान, लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज

indore news

11 month old daughter died in husband wife fight : पति-पत्नी में झगड़ा होना सामान्य माना जाता है। एक साथ रहते हुए कई बार आपस में तनातनी, मनमुटाव या फिर मतभेद हो जाता है। इसे लेकर कुछ कहासुनी भी हो जाती है। लेकिन अगर इस दौरान दोनों को अपने बच्चे की सुरक्षा का भी ध्यान न रहे तो मामला गंभीर हो जाता है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है पंजाब के लुधियाना से। यहां पति पत्नी के आपसी झगड़े में 11 माह की बच्ची की मौत हो गई।

मामला लुधियाना के भामियां इलाके का है। जानकारी के मुताबिक रामनरेश उर्फ राजू नाम का शख्स नशे में था और उसकी अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। शंकर नगर में रहने वाले राजू ने अपनी पत्नी कोमल के साथ हुए झगड़े के दौरान उसकी गोद से अपनी 11 महीने की बच्ची रिमझिम को जबरदस्ती छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उसके हाथ से बच्ची फिसल कर नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। जब ये घटना हो रही थी तो सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर गश्ती पर थे और मौके पर मौजूद थे। उन्हीं की आंखों के सामने पूरी घटना हुई।

आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ धारा 304 ए के तहत लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। पति पत्नी की आपसी लड़ाई में मासूम बच्ची की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews