लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को अगले हफ्ते मिलेगा तोहफा! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 3 महीने के एरियर का भी लाभ, सैलरी में होगी बड़ी वृद्धि

राज्य के 17 लाख राज्‍य कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और बोनस का तोहफा मिल सकता है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।संभावन है कि सरकार इस महीने के अंत तक डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने का आदेश जारी कर सकती है
Dearness allowance

UP Employees DA/Bonus 2024 : मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की सौगात दे दी है, जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए जुलाई 2024 से 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच गया है, वही अब उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए और बोनस का इंतजार है।

खबर है कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार भी दिवाली से पहले कर्मचारियों पेंशनरों के डीए/डीआर में 3% की वृद्धि की घोषणा करने की तैयारी में है।डीए के साथ दिवाली बोनस और पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में वृद्धि का भी ऐलान हो सकता है। खबर तो ये भी है कि अक्टूबर की सैलरी नवंबर के बजाय दिवाली को देखते हुए अक्टूबर अंत तक भेजी जा सकती है।अनुमान है कि डीए और बोनस से सरकार पर 3 हजार करोड़ का भार पड़ेगा।

UP कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा 3% DA

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों पेंशनरों को 50 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है, 3 फीसदी वृद्धि के बाद यह डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच जाएगा। नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा। संभावना है कि अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि के प्रस्ताव को लाकर मंजूरी दी जा सकती है,इसके बाद वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी होंगे। इससे राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

बोनस और वर्दी भत्ते पर भी फैसला संभव

  • डीए के अलावा दिवाली से पहले ही राज्य कर्मचारियों को बोनस का भी लाभ मिलेगा, इसे लेकर वित्त विभाग ने पत्रावली तैयार कर ली है जिसे जल्द ही सीएम योगी के पास भेजा जाएगा।यहां से मंजूरी के बाद राज्य सरकार इस संबंध में आदेश जारी करेगी।अनुमान है कि पिछले साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज के कर्मचारियों को भी मिलेगा।इससे 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके लिए सरकार के खाते पर करीब 1025 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय पड़ेगा।
  • पुलिसकर्मियों को भी 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर तोहफा मिलने की उम्मीद है। खबर है कि योगी सरकार पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में तीन गुना वृद्धि कर सकती है। इससे पुलिस के नॉन गजेटेड 3.30 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन पुलिस बल में तैनात कर्मियों को प्रत्येक 5 वर्ष में 7500 रुपये वर्दी भत्ता मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 22000 रुपये करने का प्रस्ताव है।मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पदों पर तैनात कर्मियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला 3000 रुपये का भत्ता मिलता है , जिसे 6000 रुपये करने का प्रस्ताव है। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर वर्ष दिया जाने वाला 2200 रुपये का भत्ता बढ़ाकर 3500 रुपये होने की उम्मीद है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews