ऊपर वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के, मजदूर के खाते में आए 200 करोड़, पूरे गांव में हड़कंप

ऊपर वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के, मजदूर के खाते में आए 200 करोड़, पूरे गांव में हड़कंप

200 crore transaction in labourer’s account : अगर कभी रास्ते में 20 रुपये का नोट पड़ा मिल जाए तो कितनी खुशी होती है। और अगर ये ही पचास या सौ रुपये हो तो खुशी भी उसी अनुपात में बढ़ जाती है। और कोई बहुत ही भाग्यशाली हुआ तो 500 का नोट भी पड़ा मिल सकता है जो किसी लॉटरी से कम नहीं लगता। कल्पना कीजिए ऐसे ही अगर किसी के अकाउंट में कहीं से पैसे आ जाएं..वो भी हजार लाख नहीं सीधे 200 करोड़, तो क्या होगा।

ऐसा सपना कई लोग देखते हैं कि कहीं से छप्पर फाड़ के पैसे मिल जाएं। और ऐसा हो गया हरियाणा के चरखा-दादरी में रहने वाले विक्रम के साथ। बेरला गांव का रहने वाला विक्रम एक मजदूर है और इसी के जरिए उसका परिवार चलता है। एक दिन अचानक उसे पता चलता है कि उसके बैंक अकाउंट में 200 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। और ये पता चलते ही खुशी की बजाय वो दहशत में आ जाता है। सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी रकम उसके अकाउंट में डाली किसने। अब ये सवाल उसके पड़ोसी भी कर रहे हैं, गांव वाले भी और पुलिस भी। ये खबर फैलने के बाद से गांव में सनसनी का माहौल है।

दो महीने पहले वो नौकरी करने पटौदी गया था और वहीं कंपनी ने उसका अकाउंट यस बैंक में खुलवाया था। कुछ दिनों बाद विक्रम को नौकरी से निकाल दिया गया और कंपनी ने कहा कि उसका खाता बंद कर दिया गया है। लेकिन अब उसके खाते में इतनी बड़ी राशि आई है। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस भी उसके घर तहकीकात करने आ चुकी है और उसके पूछताछ की कि ये पैसा कहां से आया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और फिलहाल उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। इधर ये बात पता चलने के बाद से विक्रम ने उस अकाउंट में से न तो कोई पैसा निकाला न ही खर्च किया। लेकिन फिर भी वो और उसका परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि पुलिस पता करने की बजाय उल्टा उन्हीं से पूछ रही है कि पैसा कहां से आया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इन दिनों उसके गांव में भी ये बात ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews