
हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सरकार ने बड़े पैमाने पर एक साथ 34 हिमाचल प्रशासनिक सेवा ऑफिसरों के ट्रांसफर किए है।मुख्य सचिव सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध मेंऑर्डर जारी कर दिए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इनमें 14 उपमंडलाधिकारियों के स्टेशन बदले गए हैं।तबादला आदेश में सोशल मीडिया में चर्चा में रहने वाली ओशिन शर्मा का भी नाम शामिल है। शर्मा को शिमला अर्बन के SDM की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल वह भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग (भाषा, कला एवं संस्कृति निदेशालय) में सहायक सचिव का दायित्व संभाल रही थी।
राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर तबादले
- ओशीन शर्मा को एसडीएम शिमला शहरी ।
- शिल्पी बेक्टा को एडीएम कांगड़ा ।
- मंजीत शर्मा को शिमला ग्रामीण में एसडीएम ।
- एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान को सहकारी सभा कांगड़ा में अतिरिक्त पंजीयक।
- कंडाघाट के एसडीएम सिदार्थ आचार्य को एसी टू डीसी शिमला।
- एसडीएम कुमारसेन सुरेंद्र मोहन को अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास ।
- एसडीएम आनी नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर।
- एसडीएम डोडरा क्वार धर्मेश कुमार को एसडीएम रोहड़ू। डोडरा क्वार का अतिरिक्त कार्यभार ।
- एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को एडीएम भरमौर।
- सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार को एसडीएम ज्वाली।
- एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर को आरटीओ सोलन।
- एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता को एसडीएम कुमारसेन ।
- एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता को संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति,
- एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी।
- संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति मंजीत शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण, एसडीएम उदयपुर
- मनोज कुमार तीन को एसडीएम देहरा।
- सहायक सचिव ऊर्जा अमित कलथैक को एसडीएम आनी ।
- सहायक सचिव वित्त अरशिया शर्मा को एसडीएम झंडूता।
- सहायक सचिव स्वास्थ्य अकांक्षा शर्मा को एसडीएम केलांग।
- सहायक सचिव राजस्व मोहित रतन को एसडीएम धर्मशाला।
- सहायक सचिव शिक्षा कुलवंत सिंह को एसडीएम सुजानपुर।
- एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा को एसडीएम सुन्नी।
- एसी टू डीसी शिमला गोपाल चंद को एसडीएम कंडाघाट।
- एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार को एसडीएम भरमौर ।
- एसडीएम सलूणी नवीन कुमार को आरटीओ मंडी ।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

