लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा डबल गिफ्ट! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एरियर और बोनस का भी लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

खबर है कि सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों पेंशनरों के डीए में 3 फीसदी की वृद्धि करेगी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच जाएगा।

UP Employees DA/Bonus 2024 : उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले 2 तोहफे मिलने वाले है। खबर है कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार  दिवाली से पहले कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% की वृद्धि करने वाली है, वही बोनस का भी लाभ दिया जाएगा।

डीए और बोनस को लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है, संभावना जताई जा रही है, कि दिवाली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में इन दोनों प्रस्तावों को लाकर हरी झंडी दी जा सकती है।इससे राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।अनुमान है कि डीए और बोनस से यूपी सरकार के ऊपर 3 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

3 फीसदी बढ़ेगा डीए, एरियर का भी मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों पेंशनरों के डीए में 3 फीसदी की वृद्धि करेगी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच जाएगा। नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा।खबर तो ये भी है कि अक्टूबर की सैलरी नवंबर के बजाय दिवाली को देखते हुए अक्टूबर अंत तक भेजी जा सकती है।

दिवाली से पहले बोनस का भी लाभ

  • डीए के अलावा दिवाली से पहले ही राज्य कर्मचारियों को बोनस का भी लाभ मिलेगा, इसे लेकर वित्त विभाग ने पत्रावली तैयार कर ली है जिसे जल्द ही सीएम योगी के पास भेजा जाएगा।यहां से मंजूरी के बाद राज्य सरकार इस संबंध में आदेश जारी करेगी।
  • अनुमान है कि पिछले साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज के कर्मचारियों को भी मिलेगा।इससे 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके लिए सरकार के खाते पर करीब 1025 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय पड़ेगा।

वर्दी भत्ते में भी 3 गुना वृद्धि संभव

डीए बोनस के अलावा पुलिसकर्मियों को भी 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर तोहफा मिलने की उम्मीद है। खबर है कि योगी सरकार पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में तीन गुना वृद्धि कर सकती है। इससे पुलिस के नॉन गजेटेड 3 लाख 30 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन पुलिस बल में तैनात कर्मियों को प्रत्येक पांच वर्ष में 7500 रुपये वर्दी भत्ता मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 22 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पदों पर तैनात कर्मियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला 3000 रुपये का भत्ता मिलता है , जिसे 6000 रुपये करने का प्रस्ताव है। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर वर्ष दिया जाने वाला 2200 रुपये का भत्ता बढ़ाकर 3500 रुपये होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews