गणतंत्र दिवस पर यहां हुए 4 बम धमाके, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, CM ने बताया कायराना हरकत

गणतंत्र दिवस पर यहां हुए 4 बम धमाके, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, CM ने बताया कायराना हरकत

डिब्रूगढ़।

एक तरफ जहां पूरा देश ७१ वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है , वही असम के ऊपरी हिस्से में एक के बाद एक चार बम धमाकों की खबर है। गनीमत की बात ये है कि इन घमाकों के किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस घटना को पवित्र दिन के मौके पर दहशत पैदा करने वाली कायराना हरकत बताया। फिलहाल किसी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली।

पुलिस ने बताया कि दो धमाके डिब्रूगढ़ में, एक सोनारी और एक अन्य दुलियाजन में पुलिस थाने के पास हुई ।यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी विस्फोट सुबह सवा आठ बजे से आठ बजकर 25 मिनट के बीच 10 मिनट के अंतराल पर हुए। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे।

एएसपी ने बताया कि दुलियाजन तिनिआली से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंका और भाग गए। उन्होंने बताया कि ग्राहम बाजार और एटी रोड पर विस्फोट इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस से किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews