
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एयरपोर्टअमेरिका में 5G सर्विस अभी शुरू भी नहीं हुई है और अमेरिका की 10 सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने इसके खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि, 5G सर्विस शुरू करने के साथ ही हजारों विमानों का संचालन रद्द करना पड़ सकता है, क्योंकि 5जी नेटवर्क की वजह से विमानों के पायलट को हवाई जहाज उड़ाने में तकलीफ़ हो सकती है।
यहां भी देखें- MP News: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस, देखें लिस्ट
विमानन कंपनियों की इस चेतावनी के बाद 5जी की वजह से अमेरिका के एविएशन इंडस्ट्री में भुचाल आ सकता है। अमेरिका के अधिकांश बड़ी कंपनियों ने अमेरिका की 5जी नेटवर्क शुरू होने के 36 घंटों के अंदर गंभीर संकट आने की चेतावनी दी है।
यहां भी देखें- MP News : 1 अप्रैल से सस्ती होगी अंग्रेजी शराब, अब एक ही दुकान पर मिलेगी देशी-विदेशी शराब
अमेरिका की 10 सबसे बड़ी विमान कंपनियों ने यह चेतावनी जारी की है जिनमें कार्गो विमान कंपनियां भी उसके साथ है।
सीईओ की तरफ से एक चेतावनी भरी चिट्टी में कहा गया है कि, 5जी सर्विस शुरू होने के 36 घंटे के अंदर विमान सेवा चरमरा सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका में एटीएंडटी और वेरिजोन, जल्द ही 5जी सर्विस की शुरूआत करने वाले हैं और उससे पहले एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से एविएशन सेक्टर के लिए यह चेतावनी भरा खत जारी हुआ है।
यहां भी देखें- MP News : शिवराज ने बच्चों को पिलाई “स्वर्ण प्राशन” की दो बूंद, पुष्य नक्षत्र से भी है संबंध
खबर के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस समेत 10 विमान कंपनियों ने चेतावनी में कहा गया है कि, जब तक 5जी को लेकर विमान कंपनियों से क्लियरेंस नहीं मिल जाते हैं, तब तक 5जी सर्विस शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाए। अब इसे लेकर अमेरिकी सरकार दोराहे पर खड़ी नजर आ रही है।
लेखक के बारे में
