Hindi News

कर्मचारियों को New Year में मिलेंगे एक साथ 2 गिफ्ट, 30000 तक बढ़ जाएगी सैलरी, जानिए अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को New Year में मिलेंगे एक साथ 2 गिफ्ट, 30000 तक बढ़ जाएगी सैलरी, जानिए अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। नया साल 2022 में केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को दो बड़ी सौगात दे सकती है। पहला केंद्रीय कर्मचारियों का एक बार फिर महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया जा सकता है, इससे 1 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सैलरी में 20 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी होगी। वही दूसरा 11.56 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढाया जा सकता है, इससे सैलरी में 8100 रुपए तक का इजाफा होगा। संभावना जताई जा रही है कि नए साल में मोदी सरकार इन दोनों फैसलों को हरी झंडी दे सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: अधिकारी निलंबित, 7 कर्मचारियों को नोटिस, 35 का वेतन रोका-काटा, 21 पर जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31% महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाए जाने के बाद नए साल जनवरी 2022 में केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (central employees-pensioners) का महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3% और बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जा सकता है। इससे करीब 1 करोड़ 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा और सैलरी में भी एक बड़ा उछाल आएगा। वही 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा। नए साल में डीए बढ़ने की उम्मीद है।

दरअसल, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक,  नए साल में DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।यानी डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है और अक्टूबर-नवंबर के साथ दिसंबर के आंकड़ों के हिसाब से डीए की गणना बाकी है। अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो डीए 3%वृद्धि निश्चित है और फिर इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जाएगा।वही हाउस रेंट अलाउंस सहित ट्रैवल अलाउंस (TA), मेडिकल एलाउंस (Medical allowance), चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस (CEA) सहित कई अन्य भत्ते में मिलेंगे तो सैलरी में एक बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों के लिए काम की खबर, स्कूलों का समय बदला, प्राचार्यों को भी ये निर्देश जारी

इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों (Employees Salary Hike)  केंद्र की मोदी सरकार नए साल में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की सौगात दे सकती है। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद वित्त मंत्रालय एक प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड (Railway Board) के पास भेज दिया है और अब बस मंजूरी का इंतजार है।अगर मंजूरी मिलती है तो इससे 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सैलरी में 8100 रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी।ये बढ़ोतरी जनवरी, 2022 से लागू हो सकती है यानी नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

इतना मिलेगा लाभ

  • 7th Pay Commission  के तहत जब डीए 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो HRA भी बढ़ जाएगा।
  • इसकी दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत हो जाएगी।
  • इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 5400 रुपए और अधिकतम 8100 रुपए महीने का फायदा होगा।
  • उदाहरण के तौर पर अगर किसी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो उसे लगभग 5400 रुपये से 8100 रुपये प्रति माह का HRA का लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews