Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! सैलरी में होगा 2.59 लाख तक लाभ, जानें ताजा अपडेट्स

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 7th Pay Commission. देश के करीब 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स (Central government employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार जुलाई में एक बार फिर डीए का तोहफा दे सकती है।   ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के बाद जुलाई में एक बार फिर  महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है और इसका लाभ अगस्त में मिल सकता है।इससे सैलरी में 2,59,464 तक का लाभ देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े..CM Rise School: स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र

दरअसल,  केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से तय होता है। AICPI इंडेक्स द्वारा जनवरी,फरवरी और मार्च 2022 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैै। मार्च में AICPI Index में 1 पॉइंट का इजाफा हुआ  और ये 126 पॉइंट पर पहुंच गया है।हालांकि अभी तीन महीेने (अप्रैल, मई, जून) के आंकड़े आना बाकी है।इसमें 31 मई  को अप्रैल 2022 के आंकड़े जारी होने वाले है,  जिससे यह स्पष्ट होगा कि जुलाई में DA में कितनी वृद्धि होगी। हालांकि अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, 4% तक डीए में वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जून 2017 से 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का लाभ मिलता है, ऐसे में अगर डीए 34% से चार प्रतिशत बढ़कर 38% होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है।संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में इसका ऐलान हो सकता है और कर्मचारियों  की सैलरी में 2.60 लाख तक इजाफा देखने को मिल सकता है।अगर DA 3-4 प्रतिशत और बढ़ता है तो यह 37% या फिर 38% पार करेगा ।इसका लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े..राज्य पुलिस सेवा के इस अधिकारी को जल्द मिलेगा प्रमोशन, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए ये निर्देश

बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से DA मिलता है, ऐसे में वे अपने हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन कर सकते है। महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।  उदाहरण के तौर पर, यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% DA होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।18000 वालों को भी 8640 रुपए महीना और 1,03,680 का सालाना लाभ मिलेगा। सैलरी 20000 रुपए है तो 4%के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews