कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! 18 महीने के DA Arrear पर अपडेट, जानें कब खाते में आएगा पैसा?

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! 18 महीने के DA Arrear पर अपडेट, जानें कब खाते में आएगा पैसा?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees-Pensioners) को 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर जल्द बड़ी राहत मिल सकती है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने 3 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, इसमें नए महंगाई भत्ते और फिटमेंट फैक्टर को बढाने के साथ साथ जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला हो सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिल सकता है समान वेतन और अन्य भत्तों का लाभ, जानें अपडेट्स

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का महंगाई भत्ते का एरियर बकाया है, जिसका भुगतान होना है। पहले खबर आई थी कि भुगतान नहीं किया जाएगा, लेकिन हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अगस्त में इस पर मोदी सरकार फिर विचार कर सकती है।  अगले महीने 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए एरियर का भुगतान किया जा है।इसके लिए कर्मचारियों को एकमुश्त 1.50 रुपए खाते में क्रेडिट करने पर विचार चल रहा है।संभावना है कि 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर भी विचार किया जा सकता है और कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, इन पदों पर निकली है भर्ती, 10 अगस्त लास्ट डेट, जाने आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जुलाई अंत तक एक बैठक हो सकती है।इधर नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने सुझाव दिया है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) कर दिया जाए। वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर जल्द निर्देश जारी करने की अपील की कर चुका है, संभावना है कि अब इंतजार खत्म हो सकता है।

2 लाख तक मिल सकता है एरियर

  • अगर एरियर का भुगतान होता है तो 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा।
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए तक।
  • लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) तक।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 होगा।
  • अगर 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
    (यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews