कर्मचारियों के लिए नई अपडेट, 31 मार्च से पहले करें ये काम, वरना सैलरी में होगी बड़ी कटौती!

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees-Pensioners ) के लिए बड़ी खबर है।  31 मार्च 2022 तक बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस की रकम क्लेम कर सकते हैं यानि अप्रैल से पहले चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम कर 4500 बचा सकते है ।चुंकी हर महीने 2250 रुपये का चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance – CEA) क्लेम कर सकते हैं। यह दो बच्चों के लिए अधिकतम 4500 रुपये होता है।

यह भी पढ़े.. MP Government job 2022: 400 से ज्यादा अलग अलग पदों पर बंपर भर्तियां, जानें डिटेल्स

दरअसल, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, केंद्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों ( Central Government Employees) को उनके बच्चों के लिए चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance-CEA)देती है। इसके तहत हर महीने 2250 रुपये का सीईए मिलता है। दो बच्चों के लिए यह 4500 रुपये तक हो सकता है। जिन कर्मचारियों ने अबतक चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम नहीं किया है वे 31 मार्च तक कर सकते है ऐसे में उनकी सैलरी में 4500 रुपए जुड़कर आएंगे, अन्यथा यह पैसे नहीं मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DoPT के अनुसार, ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद भी स्कूल से SMS/e-mail के जरिए रिजल्‍ट/रिपोर्ट कार्ड्स नहीं भेजे गए। CEA क्लेम को Self declaration या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के SMS/e-mail के प्रिंट आउट के जरिए भी क्लेम किया जा सकता है.हालांकि, यह सुविधा सिर्फ मार्च 2020 और मार्च 2021 में खत्म होने वाले एकेडमिक ईयर के लिए होगी।अगर कर्मचारियों नें अभी तक एकेडमिक सेशन मार्च 2020 से मार्च 2021 के लिए क्लेम नहीं किया है तो वह अब कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert: दिसंबर तक 22 से ज्यादा इंदौर आएंगी IT कंपनियां, 10000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बता दे कि चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए है। इसके तहत कर्मचारियों को स्कूल का प्रमाणपत्र, बच्‍चे का रिपोर्ट कार्ड, सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी, फीस की रसीद और क्लेम डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं।वही स्कूल की तरफ से मिलने वाले डिक्लेरेशन में लिखा होता है कि बच्चा उनके संस्थान में किस क्लास में कौन सी पढ़ाई कर रहा है। हालांकि दूसरी संतान जुड़वां हैं तो पहली संतान के साथ जुड़वां बच्चों की पढ़ाई के लिए भी यह भत्ता दिया जाता है।इतना ही नहीं बीते साल केंद्र सरकार ने CEA क्लेम को सेल्फ सर्टिफाइड कर दिया था, जिससे 50 लाख  कर्मचारियों को राहत मिली थी। इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (DoPT) ने ऑफिस मेमोरेंडम भी जारी किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews