कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! फिटमेंट फैक्टर पर आई नई अपडेट, जानें कब तक बढ़ेगी सैलरी?

salary hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central government employees) के लिए काम की खबर है। केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 34%  होने के बाद अब फिटमेंट फैक्टर पर नई अपडेट सामने आई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा, अभी सरकार इसे बढ़ाने के मूड में नहीं है, हालांकि पहले खबर आ रही थी कि इसे जल्द बढ़ाया जा सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 18000 से 26000 हो जाएगी।

दरअसल,  लंबे समय से कर्मचारी न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।चुंकी फिटमेंट फैक्टर का कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल माना जाता है, इससे बेसिक सैलरी तय होती है और भत्ते भी अपने आप बढ़ जाते है यानि सैलरी में ढ़ाई गुना तक इजाफा होता है।  पहले खबर आ रही थी कि जल्द मोदी सरकार इस पर फैसला ले सकती है, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए मोदी सरकार अतिरिक्त वित्तीय बोझ झेलने के मूड में नहीं, ऐसे में 2022 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाना मुश्किल है, हालांकि सरकार  समय समय सैली बढ़ाने पर विचार कर रही है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यदि मोदी सरकार(Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो बेसिक सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी।इससे पहले न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा और यह 26000 हो जाएगी। इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।वही फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews