Hindi News

कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 38 हजार का एरियर भी मिलेगा, जानें ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 38 हजार का एरियर भी मिलेगा, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (Central Employees) के लिए अच्छी खबर है।होली से पहले 1 करोड़ कर्मचारियों को डीए की सौगात मिल सकती है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार जल्द महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद कुल महंगाई भत्ता 34% हो जाएगा।इसके साथ ही कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का एरियर भी दिया जा सकता है।  इसका लाभ मार्च की सैलरी में हो सकता है, हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब 1 अप्रैल से लगेगा ये टैक्स, जानें क्या रहेंगे नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (Central Employees DA Hike ) को होली के आसपास मार्च 2022 में महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की घोषणा के बाद 2022 में केन्द्रीय कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता (DA Hike) फिर बढ़ना तय माना जा रहा है। दिसंबर 2021 के AICPI-IW के आंकड़े की मानें तो यह 0.3 अंक घटकर 125.4 अंक पर आ गया है । डीए के 12 माह के सूचकांक का औसत 351.33 है यानि औसत सूचकांक पर 34.04% डीए होगा, लेकिन DA पूर्णांक में होता है, इसलिए यह 34% होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महंगाई भत्ते के साथ जनवरी-फरवरी का एरियर भी दिया जा सकता है। होली के बाद मोदी सरकार डीए (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, चुंकी 10 मार्च तक 5 राज्यों में लगी आचार संहिता खत्म होगी।यदि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसद बढ़ता है तो डीए 31% से बढ़ाकर 34% हो जाएगा और वेतन में 20848, 73440 और 232152 रुपए तक वृद्धि हो सकती है। यदि डीए 34% होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए बनेगा। इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, कलेक्टरों को सौंपी ये जिम्मेदारी, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महंगाई भत्ते के साथ जनवरी फरवरी का एरियर भी दिया जा सकता है। अगर सरकार मार्च महीने की सैलरी में जनवरी-फरवरी डीए जारी करती है तो कर्मचारी को करीब 38692 रुपये एरियर मिल सकता है। वर्तमान में न्यूनतम सैलरी पर करीब 5580 रुपये DA मिल रहा है, और इसमें 3 फीसदी का इजाफा होता है तो करीब 6120 रुपये एरियर के रूप में मिलेंगे यानी कुल 540 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा, इस हिसाब से इन कर्मचारियों के खाते में 1080 रुपये एरियर के रूप में आएंगे।

इतनी बढ़ेगी सैलरी

यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 73,440 रुपये का सालाना डीए मिलेगा। 56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19346 रुपये/माह भत्ते के हिसाब से सैलरी में 232,152 रुपये का इजाफा होगा।34% डीए पर 19,346 रुपये प्रति माह। यानि सैलरी में 1,707 रुपये प्रति माह का इजाफा। सालाना वेतन में बढ़ोतरी 1,707 x 12 = 20,484 रुपये।सालाना मिलने वाला डीए – 19346 X 12 = 2,32,152 रुपये। वही बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 900 रुपये प्रति माह और 10,800 रुपये सालाना मिलेंगे। अधिकतम बेसिक सैलरी 2.5 लाख रुपये है, ऐसे तो साल में करीब 90 हजार रुपये का फायदा होगा।(यह कैलकुलेशन एक उदाहरण के तौर पर दिखाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews