तमिलनाडु के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। डीजीपी, पुलिस अधीक्षक, आईजीपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 28 फरवरी शनिवार को जारी हो चुका है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी एस डेविडसन देवसिरवाथम, पुलिस महानिदेशक, आर्म्ड पुलिस चेन्नई को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस या डायरेक्टर विजिलेंस एंड एंटी करप्शन चेन्नई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एच.एम जयराम को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस/डायरेक्टर ऑफ़ सिविल डिफेंस एंड एडिशनल कमांडेंट जनरल होमगार्ड चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। के. भवानियेश्वरी को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, हेडक्वाटर्स पद पर तैनात किया है। एजी बाबू को एडिशनल जनरल ऑफ पुलिस मॉडर्नाइजेशन बनाया गया है।
एसपी के प्रभार में भी बदलाव
आदर्श पचेरा, पुलिस अधीक्षक-II, साइबर क्राइम डिवीजन को एसपी रेलवे त्रिची पद पर नियुक्त किया गया है। पी. राजन को एसपी, रेलवे, चेन्नई बनाया गया है। सी. श्यामला देवी को पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय खुफिया इकाई, निषेध अपराध पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईटी सैमसन को प्रवर्तन पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।
आर. राजेश्वरी को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कोयंबटूर शहर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमपी दिव्या को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय मदुरई शहर पद पर नियुक्त किया गया है। पी. सीबीन को पुलिस अधीक्षक रानीपेट जिला पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक चेंगलपट्टू पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- एम विजयलक्ष्मी को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, आर्म्ड पुलिस, त्रिची को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, चेन्नई के पद पर फिर से तैनात किया गया है।
- डॉ वी. शशि मोहन को पुलिस उपमहानिरीक्षक डिंडीगुल रेंज पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ पी. समीनाथन को कोयंबटूर उपमहानिरीक्षक पद पर भेजा गया है।
- डॉ. एन. मणिवन्नन को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस रामनाथपुरम रेंज पद की जिम्मेदारी दी गई है। देशमुख शेखर संजय को डीआईजी/ पुलिस आयुक्त शहर, तिरुनेवली के पद पर नियुक्त किया गया है।
- आर. जयंती, पुलिस आयुक्त एवं व्यवस्था तंबाराम पुलिस आयुक्तालय पद पर नियुक्त किया गया है।
- ए. जयलक्ष्मी उप पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं चेन्नई पद पर पदस्थ किया गया है।
- एमआर सीबी चक्रवर्ती को पुलिस उपमहानिरीक्षक त्रिची रेंज पर भेजा गया है।









