कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, महंगाई भत्ता 14% बढ़ाया, बोनस का भी लाभ

minimum wage

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले तमिलनाडु के कर्मचारियों (Tamil Nadu Government employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है।तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार (MK Stalin government)ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब कर्मचारियों डीए बढ़कर केंद्र के समान 31 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में कर्मचारियों को 17 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस बढोतरी से सरकारी खजाने पर 8,724 करोड़ रुपये बोझ पड़ेगा और कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन-226 पंचायत सचिवों और 51 रोजगार सहायकों का वेतन रोका

नए साल से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) ने सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 14 प्रतिशत (dearness allowance) बढ़ाने का फैसला किया है। यह दर एक जनवरी, 2022 लागू होगी। इसके साथ ही स्टालिन ने 14 जनवरी को मना जाने वाले पोंगल के त्यौहार से पहले सी एवं डी श्रेणी के कर्मचारियों को 3,000 रुपये, विशेष वेतन श्रेणी वाले कर्मचारियों को 1,000 रुपये और पेंशनभोगियों को 500 रुपये का त्योहारी उपहार देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े.. MPPEB: इस दिन जारी होगा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड! जानें अपडेट

तमिलनाडु सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने से सरकारी खजाने पर 8,724 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वहीं पोंगल पर उपहार में दी जाने वाली राशि का सम्मिलित भार 169.56 करोड़ रुपये होगा। अब एक जनवरी, 2022 से ही बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों का लाभ होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews