MP में लापरवाही पर एक्शन-226 पंचायत सचिवों और 51 रोजगार सहायकों का वेतन रोका

DA HIKE

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी में वसूली प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर 300 के करीब कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।बड़वानी कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ (CEO) ने 226 पंचायत सचिवों और 51 रोजगार सहायकों का वेतन दिसंबर 2021 महीने से रोक दिया दिया है। वही आदेश के उल्लंघन पर संबंधित जनपद पंचायत सीईओ पर भी कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: MP की इन 16 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, इनके फेरे बढ़ाए, ये रहेंगी रद्द

बड़वानी जिला पंचायत सीईओ ऋतुराजसिंह ने कलेक्टर (Barwani Collector) शिवराज सिंह वर्मा के निर्देश पर जिले के 226 पंचायत सचिवों एवं 51 रोजगार सहायको का वेतन नहीं आहरित करने के निर्देश संबंधित जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये है। भेजे गये परिपत्र में उन्होने स्पष्ट किया है कि उक्त कार्यवाही धारा 40/92 में वसूली प्रकरणो का पूर्णताः प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण वसूली राशि का निर्धारण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण समस्त जनपदों के सीईओ दिसम्बर माह से आगामी आदेश तक इन 226 सचिवों का वेतन आहरित नहीं करेंगे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित जनपद पंचायत सीईओ पर भी कठौर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा रेट

जिला पंचायत (Barwani CEO) से प्राप्त जानकारी अनुसार, जिन पंचायत सचिवों का वेतन आहरण रोका गया है, उसमें विकासखण्ड ठीकरी के 23 पंचायत सचिव, निवाली 16 पंचायत सचिव, पाटी के 26 पंचायत सचिव, पानसेमल के 37 पंचायत सचिव, बड़वानी के 10 पंचायत सचिव, राजपुर 17 पंचायत सचिव एवं सेंधवा के 97 सचिव सम्मिलित है। इसी प्रकार जिन रोजगार सहायको का वेतन आहरण रोका गया है उसमें विकासखण्ड ठीकरी के 2 पंचायत सचिव, निवाली 6 पंचायत सचिव, पाटी के 7 पंचायत सचिव, पानसेमल के 10 पंचायत सचिव, बड़वानी के 6 पंचायत सचिव, राजपुर 4 पंचायत सचिव एवं सेंधवा के 16 सचिव सम्मिलित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews