कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के DA Arrear पर आई ताजा अपडेट, जानें कब तक मिलेंगे पैसे?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।एक तरफ अगस्त में केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( Central Government employees-Pensioners) का 6% तक महंगाई भत्ता बढ़ने की अटकलें तेज है वही दूसरी तरफ 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर ताजा अपडेट सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल काउंसिल ऑफ JCM की लगातार सरकार से बातचीत चल रही है, संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने होने जा रही प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में DA के साथ साथ बकाया डीए एरियर पर भी फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढे.. उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, हाउसिंग बोर्ड का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरअसल, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) को जुलाई 2021 से 11 फीसदी बढ़ाया था, इसके बाद दो बार फिर इजाफा हुआ और वर्तमान में कुल महंगाई भत्ता 34% मिल रहा है। लेकिन इसी बीच केन्द्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का डीए के एरियर का भुगतान ना हो सका, जिसका कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ JCM की लगातार सरकार से बातचीत चल रही है और मांग की है कि जब भी एरियर का भुगतान हो 11 फीसदी का एकमुश्त एरियर दिया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त में एरियर पर मोदी सरकार फिर विचार कर सकती है और 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए एरियर का भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए कर्मचारियों को एकमुश्त 1.50 रुपए खाते में क्रेडिट करने पर विचार भी चल रहा है।कहा तो यह भी जा रहा है कि इस संबंध में वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई बयान या अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढे.. MP School: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5 अगस्त तक जमा कर सकेंगे पंजीयन प्रपत्र, ये रहेंगे प्रश्न-नियम, ऐसे होगा चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदाहरण के तौर पर अगर एरियर का भुगतान होता है तो लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए तक, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) तक, लेवल-14 (पे-स्केल) का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 होगा। अगर 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।इसका लाभ 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews