Sex Racket : ढाबे में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

Sex Racket

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) के रोपड़ में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। पुलिस (Police) ने यहां एक ढ़ाबे की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से  8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने रेड के दौरान मैनेजर सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।खास बात ये है कि पुलिस ने इस ढाबे का खुलासा करने के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा था। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 23 युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जालंधर के रोपड के घनौली के नजदीक आरएस टूरिस्ट ढाबे का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से यहां ढाबे की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने डीएसपी (DSP) वरिंदरजीत सिंह ने एएसआई कमल किशोर को सिविल वर्दी में 500-500 रुपए के नोट देकर ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा। मैनेजर ने एएसआई(ASI) को 5 लड़कियों में से एक को चुनने को कहा और जैसे ही दोनों के बीच सौदा तय हुआ, पुलिस ने पीछे से छापा मार दिया। अचानक पुलिस को देख ढाबे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े.. Sex Racket! विधायकों-सांसदों को बनाते थे अपना शिकार, Porn Video दिखा वसूलते थे मोटी रकम

पुलिस ने रुम में जाकर मैनेजर सहित 12 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत (Sex Racket) मे गिरफ्तार किया। इन जोड़ों में एक लड़की बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले से संबंधित है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति रोपड़ जिले से ही संबंधित हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान ढाबे की मालकिन मौका देख भाग निकली, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 (Immoral Traffic Prevention Act 1956) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को आज शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews