BJP को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा

BJP को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।इन दिनों बीजेपी(BJP) को एक के बाद एक झटके लग रहे है। नेता नाराज होकर दूसरे दलों में शामिल हो रहे है। अब बांग्ला अभिनेत्री(bangla-actress) सुभद्रा मुखर्जी(subhadra-mukherjee) ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुभद्रा मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल (West Bengal)बीजेपी के चीफ दिलीप घोष(Dilip Ghosh) को अपना इस्तीफा भेजा। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में कहा कि यह काफी इंतजार करने के बाद उठाया गया कदम है।

इस्तीफे के बाद मुखर्जी ने कहा कि वह बहुत उम्मीद के साथ बीजेपी में शामिल हुई थीं, लेकिन हाल के घटनाक्रमों से उन्हें निराशा हुई, जो दिखाता है कि बीजेपी अपनी विचारधारा से दूर जा रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के साथ थीं, जिसे मोदी सरकार(Modi Sarkar) ने संसद(Parliament ) में पारित किया लेकिन वह इसे बढ़ावा देने के बीजेपी के तरीके को लेकर वह अब विरोध में हैं।मैंने महसूस किया कि लोगों से धर्म के आधार पर घृणा करना और उनके लिए राय बनाना भाजपा की विचारधारा पर हावी हो रहा है, इसने पूरे देश में अशांति पैदा की है। हम सबको इतने सालों बाद स्वतंत्र भारत में अपनी नागरिकता साबित करने के लिए अपने दस्तावेज क्यों दिखाने चाहिए।

दिल्ली हिंसा (Delhi violence)में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। अभिनेत्री ने कहा दिल्ली हिंसा ने आखिकार मुझे मजबूर किया कि वह पार्टी के साथ बनी नहीं रह सकतीं। माहौल नफरत से भरा है। अनुराग ठाकुर(anurag thakur) और कपिल मिश्रा(kapil mishra) जैसे पार्टी नेताओं के खिलाफ उनके नफरत भरे भाषणों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैं ऐसी पार्टी में कैसे रह सकती हूं, जो कार्रवाई चुनकर करे?

कौन है सुभद्रा मुखर्जी
-सुभद्रा एक मशहूर बांग्ला एक्ट्रेस है।
-2013 में भाजपा में शामिल हुई थी।
-सुभद्रा मुखर्जी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स जैसे बोऊ कोथा कोऊ, सधारन मेये, खिलाड़ी, रोमियो एंड जूलियट में काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews