CWG 2022 के विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताई तिरंगे की ताकत, किया ये आग्रह

CWG 2022 के विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताई तिरंगे की ताकत, किया ये आग्रह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के विजेता खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने खिलाड़ियों से कहा आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगे(Tricolor) की ताकत क्या होती है ये हमने यूक्रेन युद्द के दौरान देखा है।

प्रधानमंत्री ने आज अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले और विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की।  उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दो दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरे करने वाला है। ये गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायी उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में 2 बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार चैस ओलम्पियाड  (Chess Olympiad) का आयोजन किया है। हमने ना सिर्फ आयोजन किया बल्कि चैस में अपनी समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। मैं उस सभी खिलाडियों को भी बधाई देता हूँ।

पीएम मोदी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) शुरू होने से पहले मैंने आप सभी से वादा किया था कि जब आप लौटेंगे तो हम सब मिलकर विजय उत्सव मनाएंगे, मेरा विश्वास था कि ऐसा ही होगा और ये विजय उत्सव का ही अवसर है। आपका आत्म विश्वास, आपका हौसला ही आपकी पहचान है जिसने मेडल जीता वो भी और जो आगे मेडल जीतने वाला है वो सब प्रशंसा के पात्र हैं।

पीएम ने कहा कि मैं आपको एक बात बताना चाहता हूँ , आप सभी तो वहां मुकाबला कर रहे थे, लेकिन यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे। देर रात तक आपके हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नज़र थी। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे। खेलों के प्रति देशवासियों में ये लगाव जगाने के लिए आप बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि CWG 2022 में इस बार का जो प्रदर्शन रहा उसका आंकलन मेडल की संख्या से ही लगाना संभव नहीं है, हमारे कितने ही खिलाड़ी इस बार नेक टू नेक कम्पीट करते नजर आये ये भी किसी मेडल से कम नहीं है। जो कमी रह गई वो पूरी कर लेंगे ये मेरा विश्वास है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, होने जा रहा बड़ा बदलाव 

उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने 4 नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है , बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है। आपका ये प्रदर्शन सुदूर गांव में बैठी बेटी को भी प्रोत्साहित करेगा।  पीएम ने इस दौरान बहुत से खिलाड़ियों का नाम लेकर उनका उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की लगन, मेहनत लक्ष्य को आजादी से जोड़ते हुए बहुत से क्रांतिकारियों के नामों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाते हैं , आप देश को एक लक्ष्य से जोड़ते हैं वैसे ही आजादी के परवानों का एक ही लक्ष्य था।

ये भी पढ़ें – लोन लेने वालों को RBI ने दी राहत, बदल दिए लोन रिकवरी के कई नियम, यहाँ जानें नए नियम

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को तिरंगे की ताकत बताते हुए कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

उन्होंने कहा कि खेलों में भारत का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। TOPS का भी पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। नए टैलेंट की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है।

ये भी पढ़ें – CBSE : 10वीं-12वीं परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, नियम में महत्वपूर्ण बदलाव, कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां जानें नवीन जानकारी

प्रधानमंत्री ने आग्रह करते हुए कहा कि पिछली बार मैंने आपसे देश के 75 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था। ‘मीट द चैंपियन’ अभियान के तहत अनेक साथियों ने व्यस्तताओं के बीच ये काम किया भी है। इस अभियान को जारी रखें। ये लोगों को बहुत प्रेरणा देगा। मेरा आग्रह है कि  एशियन गेम्स और ओलम्पिक पर ध्यान केंद्रित करने खूब मेहनत करें और देश को गौरवान्वित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews