Rahul Gandhi : प्रियंका गांधी की हुंकार ‘मेरे भाई न कभी डरे हैं न कभी डरेंगे’

Rahul Gandhi : प्रियंका गांधी की हुंकार ‘मेरे भाई न कभी डरे हैं न कभी डरेंगे’

Priyanka Gandhi came in support of Rahul Gandhi : ये कोई पहली बार नहीं है..जब जब राहुल गांधी पर राजनैतिक हमले हुए, आलोचना हुई, उनका मखौल उड़ा, उन्हें कमज़ोर बताया गया..प्रियंका गांधी डटकर उनके साथ खड़ी रहीं। एक बार फिर उन्होने भाई का साथ दिया है और कहा है कि ‘मेरे भाई न कभी डरे हैं न कभी डरेंगे।’ अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद पूरी कांग्रेस और राहुल के समर्थक उनके पक्ष में सामने आ गए हैं। ज़ाहिर तौर पर प्रियंका भी उनमें हैं..लेकिन ये राजनीतिक घटनाक्रम होने से बहुत ज्यादा एक बहन का होना है।

भाई राहुल के साथ बहन प्रियंका

बात थोड़ी पीछे से शुरू करते हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं..और जब उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा इस यात्रा में शामिल हुईं तो उन्होने मंच से राहुल गांधी के लिए कुछ ऐसा कहा जो सिर्फ एक राजनीतिक संबोधन नहीं था। उसमें अपने भाई के लिए ढेर सारा प्यार, विश्वास और झोला भर हौंसला भी था। इससे पहले यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर जितने भी आरोप लगे, सवाल उठे..राहुल ने खुद होकर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन प्रियंका ने शुरूआत में ही सबको खरी खरी सुना दी। उन्होने कहा कि -मेरे भाई सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है ‘ पूरा सत्ता का ज़ोर लगाया गया। सरकार ने इनकी छवि को खराब करने हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। इनपर एजेंसिया लगाई गई लेकिन ये डरे नहीं। योद्धा हैं।’ प्रियंका ने अपने साहसी अंदाज में भरे मंच से कहा कि अडानी अंबानी जी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, देश के सारे पीएसयू खरीद लिए, देश की मीडिया खरीद ली लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और न कभी खरीद पाएंगे।

एक बार फिर प्रियंका गांधी अपने भाई के साथ डटकर खड़ी नजर आ रही हैं। राहुल गांधी को मानहानि के केस में अदालत से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।’ वे हमेशा कहती रही हैं कि उनके भाई सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और जो इस रास्ते पर चलता है उसे किसी से डरने की जरूरत नहीं। राहुल और प्रियंका के बीच बहुत प्रेम है और अक्सर ही इसे सार्वजनिक रूप से देखा भी गया है। वो आपस में हंसी-ठिठोली और चुहल करते दिख जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच उनकी स्ट्रॉंग बॉन्डिंग साफ झलकती है। वो एक दूसरे से प्यार तो करते ही ही हैं लेकिन इससे भी खास बात ये कि एक दूसरे को ताकत भी देते हैं, मुश्किलों में साथ भी रहते हैं। एक बार फिर प्रियंका गांधी ने ये बात साबित कर दी है।

कांग्रेस ने कहा ‘डरो मत’

इस दिन राहुल गांधी ने बहुत सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए महात्मा गांधी का एक कथन उद्धृत किया है। उन्होने ट्वीट किया कि ‘मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।’ वहीं कांग्रेस ने ट्विटर पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ नई प्रोफाइल पिक्चर लगाई है और उसपर लिखा है ‘डरो मत’। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी। ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि ‘सबको पता है… राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews