AICC ने लोकसभा चुनावों के लिए घोषित किये मीडिया कॉर्डिनेटर, देखें किस नेता को मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

AICC

AICC announces media coordinator for Lok Sabha elections : कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा निकालने वाले हैं, वे 14 जनवरी से 20 मार्च तक 14 राज्यों में 6200 किलोमीटर का सफ़र तय करेंगे, इस बीच कांग्रेस के लोकसभा चुनावों के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर घोषित कर दिए। ये सभी नेता जल्दी ही उन्हें मिले राज्यों में जाकर जिम्मेदारी संभालेंगे और प्रदेश कमेटियों से संपर्क कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

AICC ने लोकसभा चुनावों के लिए नेताओं को दी जिम्मेदारी  

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन पवन खेड़ा ने आज बुधवार को कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की जिसमें 24 नेताओं ने नाम शामिल हैं। इन नेताओं को अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं उन्हें प्रदेश कमेटियों से समन्वय स्थापित कर AICC के मीडिया विभाग को हर समय अपडेट करना होगा और पार्टी के लिउए एक मजबूत माहौल बनाना होगा।

कांग्रेस ने सीनियर नेताओं को बनाया मीडिया कॉर्डिनेटर 

AICC सूची में पार्टी ने मैथ्यू एंथोनी को पूर्वोत्तर के राज्य, एडवोकेट महिमा सिंह को असम, बीआर अनिल कुमार को आंध्र प्रदेश, आलोक शर्मा को बिहार, राधिका खेड़ा को छत्तीसगढ़, हर्षद शर्मा को गोवा, सचिन सावंत को गुजरात, प्रोफ़ेसर अजय उपाध्याय को हरियाणा, अमृत गिल को हिमाचल प्रदेश, ज्योति कुमार सिंह को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।

इन नेताओं को भी दी बड़ी जिम्मेदारी 

इसी तरह कांग्रेस ने एडवोकेट अर्शप्रीत खादियल को जम्मू, परवेज़ आलम को कश्मीर और लद्दाख, प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ को कर्नाटक, लावण्या बलाल जैन को केरल, चरण सिंह सापरा को मध्य प्रदेश, सुरेंद्र सिंह राजपूत को महाराष्ट्र, बबीता शर्मा को ओडिशा,  अंशुल अविजित को पंजाब, रितु चौधरी को राजस्थान, भव्या नरसिंहमूर्ति को तमिलनाडु और पुडुचेरी, सुजाता पॉल को तेलंगाना, डॉ चयनिका उनियाल को उत्तराखंड, अभय दुबे को उत्तर प्रदेश और अंशुमन सेल को पश्चिम बंगाल का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews