शराबी पिता की कलह से परेशान बेटे ने ली उसकी जान, शराब ने उजाड़ा परिवार

mp-I-will-not-addicted-Government-will-fill-resolution-letter

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी दिल्ली में एक कलयुगी बेटे के थप्पड़ ने मां की जान ले ली, अभी ये खबर सामने आई ही थी कि दूसरे वाकये में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि शराबी पिता की आदतों से परेशान होकर और बार बार पैसे मांगने से नाराज बेटे ने उनकी जान ले ली।

ये भी देखिये – मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां को मारा थप्पड़, बुजुर्ग मां की मौत

घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की है, जानकारी के मुताबिक बेंदकुरा पंचायत के जुनाडीह गांव में रहने वाला सुखराम यादव शराब का आदी था। आए दिन वो शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगा करता था। घटना वाले दिन भी वो पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था और इसी बाद पर पति पत्नी में विवाद हो गया। इस बात से परेशान 25 साल के बेटे दिनेश ने मां का पक्ष लेते हुए पिता से बहस की। किसी तरह मामला शांत हुआ और इसके बाद बेटा अपने दोस्तों से मिलने चला गया। लेकिन पीछे पीछे सुखराम यादव भी बेटे के पास जा पहुंचा और फिर डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। दोस्तों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला सुलझाया। घर पहुंचने पर पिता एक बार फिर बेटे के साथ झगड़ने लगा जिससे नाराज बेटे ने पिता पर लात घूंसे बरसा दिए। गुस्साए बेटे ने पिता को इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews