दिल्ली गुरुद्वारा कोविड केयर सेंटर को अमिताभ बच्चन ने दान किये 2 करोड़, सिखों को बताया लीजेंडरी

अमिताभ बच्चन

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (bollywood) के शहंशाह अमिताभ बच्चन (amitabh bacchan) ने इस कोरोना काल (corona phase) में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बिग बी ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर, रकब गंज, दिल्ली (delhi) में दो करोड़ रुपए दान किये हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि आज यानी कि 10 मई से 300 बेड्स के साथ ये कोविड सेंटर (covid centre) शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी मदद के लिए बिग बी आगे आए और 2 करोड़ रुपए (2 crore) की धनराशि हमको प्रदान की इसी के साथ उन्होंने सिखों को ‘लीजेंडरी’ (legendary) भी बताया। इतना ही नहीं बिग बी ने इस कोविड केयर सेंटर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) भी दान किये हैं।

यह भी पढ़ें… एक रुपये के इस नोट से मिल सकते हैं 45 हजार रुपये, आपको करना होगा ये

मनजिंदर सिंह सिरसा जो अकाली दल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बताया कि अमिताभ बच्चन ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी को 2 करोड़ रुपए का दान दिया है। लसिरसा ने लिखा, ” सिख लीजेंडरी हैं, उनकी सेवा को सलाम” ये शब्द अमिताभ बच्चन ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी को दान देते समय कहे थे।

यह भी पढ़ें… वैक्सीन लगवाने पहुंची दिव्या खोसला कुमार ने हटाया मास्क, हो रहीं ट्रोल

बता दें की आज से रकब गंज गुरुद्वारा 300 बेड, ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और एम्बुलेंस के साथ शुरू होने जा रहा है। ये सभी सुविधाएं कोरोना संक्रमितों को मुफ्त में दी जाएंगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews