‘The Archies’ की रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की अगस्त्य नंदा की थ्रोबैक फोटो, इमोशनल हुए बिग बी

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan shares throwback photo of Agastya Nanda : आज जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर का डेब्यू हो रहा है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

‘शहंशाह’ ने इस खास मौके पर ये खास फोटो शेयर की

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की तीसरी पीढ़ी की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। बिग बी, फिर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और अब नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्मों का रूख कर चुके हैं। 7 दिसंबर को फिल्म ‘The Archies’ से उनके फिल्मी करियर का आगाज़ हुआ है और इस मौके पर अमिताभ बच्चन इमोशनल नज़र आ रहे हैं। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो फोटो शेयर की है। इसमें पहली फोटो में अमिताभ बच्चन, युवा अभिषेक और उनके साथ छोटे से अगस्त्य है। वहीं दूसरी फोटो हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के मौके की है जहां ये तीनों एक साथ मौजूद हैं। इसके साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है ‘कैसे आप वो से ये बने..अगस्त्य के लिए मेरा प्यार और दुआएं।’ बता दें कि अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेदा नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं।

स्टार किड्स से सजी फिल्म रिलीज

‘द आर्चीज’ स्टार किड्स से सजी हुई फिल्म है और दर्शकों को लंबे समय से इसका इंतजार था। फिल्म में सुहाना खान और श्रीदेवी बोनी कपूर की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस मौके पर जाह्नवी ने भी अपनी बहन को सपोर्ट करते लिए फोटो शेयर की है और लिखा है कि ‘मम्मा को तुमपर गर्व होगा’। ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में आ गई थी और अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। मशहूर निर्माता सुभाष घई फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुए और उसके बाद उन्होने इसकी काफी तारीख की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews