बड़ा झटका: बीजेपी विधायक ने सिर मुंडवाकर छोड़ी पार्टी, दल बदल की अटकलें तेज

BJP MLA

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। देश में इन दिनों दल बदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बाद अब त्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। त्रिपुरा (Tripura) से बीजेपी विधायक आशीष दास ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है।इसी के साथ उनके टीएमसी में जाने की अटकले तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आज-कल में वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की अध्यक्षता में टीएमसी में शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment 2021: स्कूल शिक्षा विभाग का तोहफा! 12043 शिक्षकों की चयन सूची जारी

आज कोलकाता के कालीघाट स्थित काली मंदिर में हवन करने के बाद बीजेपी विधायक दास (BJP MLA Ashish Das) ने सिर मुंडवा कर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। दास ने कहा कि मैं आज बीजेपी छोड़ रहा हूं।राज्‍य में भाजपा के नेतृत्‍व वाली सरकार को सत्‍ता के हटाना ही उनका एक मात्र संकल्‍प है  मेरी TMC से बातचीत हुई है।वही उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कई और बीजेपी विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।सिर मुंडवाने के बाद उन्‍होंने कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर में एक यज्ञ भी किया।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 6 दिन में 61 पॉजिटिव, 24 घंटे में 10 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर

बता दे कि हाल ही में दास ने भवानीपुर विधानसभा सीट (Bhawanipur assembly seat) पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की जीत पर बधाई दी थी। उन्होंने ममता बनर्जी को बंगाल की मां, माटी मानुष की असली नेता बताया था और कहा था कि अगर भविष्‍य में वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो यह प्रत्‍येक बंगाली के लिए गर्व की बात होगी।वही उम्मीद जताई थी कि 2024 में देश की जनता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews