एक और स्वदेशी कोरोना वैक्सीन अगस्त से होगी उपलब्ध, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

एक और स्वदेशी कोरोना वैक्सीन अगस्त से होगी उपलब्ध, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में बनने वाली स्वदेशी वैक्सीन बायोलॉजिकल ई-वैक्सीन अगस्त 2021 से उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। बायोलॉजिकल ई-वैक्सीन के सैकेंड फेज का ट्रायल पूरा हो चुका है और अब वो थर्ड फेज ट्रायल में जाएगी।

शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला-18 पार वालों को फ्री में लगाई जाएगी वैक्सीन

अभी तक भारत में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन, ये दो वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन है वहीं कोवैक्सीन को आईसीएमआर के सहयोग से भारत बायोटेक द्वारा विकसित किया गया है। कोवैक्सीन भारत में बनाई गई है और अब इसी राह पर एक और स्वदेशी वैक्सीन बायोलॉजिकल ई-वैक्सीन का टीका भी अगस्त से उपलब्ध होगा। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-V (sputnik-V) के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए भी मंजूरी दे दी है।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। केवल 95 दिन में भारत ने ये आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सरकार ऐलान कर चुकी है के 1 मई से 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews