अनुपम खेर मनाएंगे सतीश कौशिक का जन्मदिन, दोस्त को याद कर लिखी इमोशनल पोस्ट

अनुपम खेर मनाएंगे सतीश कौशिक का जन्मदिन, दोस्त को याद कर लिखी इमोशनल पोस्ट

Anupam Kher will celebrate Satish Kaushik’s birthday : किसी खास दोस्त का जाना जिंदगी में ऐसे खालीपन को भर देता है, जिसकी कोई भरपाई नहीं। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की मौत से बॉलीवुड और उनके फैन्स को तो झटका लगा ही है, लेकिन परिवार और करीबी दोस्त अब भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आज जब सतीश कौशिक का जन्मदिन है..उनके सालों पुराने दोस्त अनुपम खेर ने एक बार फिर भावुक होकर उन्हें याद किया है।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए दोनों की कई यादगार तस्वीरें साझा की है। इसमें उनके शुरूआती सफर से लेकर कुछ समय पहले तक की झलकियां शामिल है। थियेटर, फिल्म सेट, दोस्तों के बीच धमाचौकड़ी सब है। यहां इन दोनों की गहरी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। 45 साल की दोस्ती में अनुपम खेर और सतीश कौशिक के बीच जो रिश्ता बना..उसे अनुपम उनके जाने के बाद भी बरकरार रखना चाहते है। यही वजह है कि वो आज अपनो दोस्त का जन्मदिन उसी अंदाज़ में मनाने वाले हैं, जैसे पिछले साल तक मनाते आए थे।

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज बैसाखी वाले दिन तुम 67 वर्ष के हो जाते। मगर तुम्हारे जीवन के 48 वर्षों तक मुझे तुम्हारा birthday मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि आज शाम को हम तुम्हारा जन्मदिन शानदार तरीक़े से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट ख़ाली होगी। Come my friend and watch us celebrate’। बता दें कि इसी साल 9 मार्च को सतीश कौशिक का निधन हो गया था। लेकिन अनुपम खेर उनके जन्मदिन के खास मौके को बिल्कुल उसी तरह मनाना चाहते हैं, जैसे इससे पहले मनाते आए हैं। और इस जश्न में शामिल होने के लिए उन्होने सतीश कौशिक को भी आमंत्रित किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews