“अनुपमा” रुपाली गांगुली ने ज्वाइन की BJP, बोली- “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि क्यों ना मैं भी इसकी सहभागी बनूं”

ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कहा कि जो काम भाजपा कर रही है उसे देखकर मुझे लगता था कि एक नागरिक के नाते ही सही हमसभी को इसमें सहभागी होना चाहिए, जब मैं विकास का ये महायज्ञ देखती हूँ तो मुझे लगता है कि क्यों ना मैं भी इसका हिस्सा बनूँ? इसलिए मैं भाजपा में आई हूँ,
Rupali Ganguly joins BJP

Anupama fame Rupali Ganguly joins BJP : फेमस टीवी सीरियल “अनुपमा” की अनुपमा यानि रुपाली गांगुली ने आज से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है, उन्होंने आज भाजपा मुख्यालय में BJP की सदस्यता ले ली, उनके साथ ही समाजसेवी एवं प्रसिद्द युवा ज्योतिषी अमेय जोशी भी आज भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।

टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली और प्रसिद्द ज्योतिषी अमेय जोशी ने भाजपा ज्वाइन की  

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख सांसद अनिल वलूनी ने रुपाली गांगुली और अमेय जोशी का सदस्यता पत्र सौंपा और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया , रुपाली गांगुली ने इस अवसर पर कहा कि मुझे यहाँ बैठकर कैसा लग रहा है ये मैं आपको बता नहीं सकती , ऐसा लग रहा हैं जैसे शायद मुझे यहाँ आना था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरी आत्मा पर अमिट छाप छोड़ी है  

रुपाली गांगुली ने कहा कि जो विश्व की आत्मा में बसते हैं जो हर भारतीय की आत्मा के विश्वास हैं उन्होंने मेरी आत्मा पर भी एक अमिट छाप छोड़ी है वे हैं नरेंद्र मोदी, वैसे सभी उनके फेन हैं,  मैं उनकी बहुत बड़ी फेन हूँ , जो काम भाजपा कर रही है उसे देखकर मुझे लगता था कि एक नागरिक के नाते ही सही हमसभी को इसमें सहभागी होना चाहिए, जब मैं विकास का ये महायज्ञ देखती हूँ तो मुझे लगता है कि क्यों ना मैं भी इसका हिस्सा बनूँ? इसलिए मैं भाजपा में आई हूँ, अब मोदी जी के बताये रस्ते पर चलकर देश सेवा करना चाहती हूँ, जिससे इन लोगों को मुझपर गर्व हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews