Supreme Court में नए नौ जजों की नियुक्ति को मंजूरी, मिल सकती है पहली महिला CJI

supreme court employees officers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) कॉलेजियम की तरफ से भेजे गए नौ नए जजों के नामों को मंजूरी दे दी है। इन नए नौ जजों में तीन महिला जज भी शामिल हैं, जिसमें से एक महिला जज देश की पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया CJI बन सकती हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ये सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास गई हैं।  यहाँ मुहर लगते ही सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति होगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने जिन नामों की सिफारिश की है उनमें कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओखा, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ, सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी ,तेलंगाना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली, केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश सीटी रविकुमार और एमएम सुंदरेश, कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश बीवी नगरत्ना, गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश बेला त्रिवेदी के नाम शामिल हैं।इसके अलावा कॉलेजियम ने एक नाम वरिष्ठ वकील एवं पूर्व असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल पीएस नरसिम्हा का भी शामिल है।

ये भी पढ़ें – Wanted अभिनेता ने रचाई शादी, बने सोशल मीडिया सेंसेशन, Photo VIRAL

गौरतलब है कि कॉलेजियम की सिफारिश के बाद  तीन नई महिला जजों की नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज हो जाएँगी।  जस्टिस इंदिरा बनर्जी पहले से ही सुप्रीम कोर्ट की जज हैं।  इतना ही नहीं जस्टिस  बीवी नगरत्ना देश की पहली महिला CJI भी बन सकती हैं।  बताया जा रहा है कि उनका नाम 2027 में नियुक्त होने वाले CJI की सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – MP News: मप्र में शुरू हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बोले शिवराज- अग्रणी राज्य में शामिल होगा प्रदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews