अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को फिर कहा “अनपढ़”, 2000 के नोट बंद होने पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को फिर कहा “अनपढ़”, 2000 के नोट बंद होने पर कसा तंज

Arvind Kejriwal again called PM Modi “illiterate” : अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी की शिक्षा पर निशाना साधा है, पीएम नरेंद्र मोदी की शिक्षा और उनकी डिग्रियों पर सवाल उठाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट कर 2000 का नोट बंद करने के RBI के फैसले के बाद मोदी पर निशाने पर लिया है।

“देश में एक और नोटबंदी” जैसे बयान फिर सामने 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक फैसला लेते हुए कल शुक्रवार को 2000 के नोट को चलन से बाहर  करने और इसे बाजार से वापस लेने की घोषणा की, बैंक के फैसले के बाद इसपर सियासत शुरू हो गई, नेताओं के “देश में एक और नोटबंदी” जैसे बयान सामने आने लगे।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को फिर कहा “अनपढ़”

विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर लेने लगे और उनके विरोध में बयान देने लगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सामने आये, उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी की शिक्षा पर फिर सवाल उठाये, केजरीवाल ने कहा – पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews