केजरीवाल ने अब PM Modi से की ये अपील “लगे हाथ E20 का भी समाधान कर दीजिये” 1 अगस्त को विरोध की घोषणा

केजरीवाल ने कहा  'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' में हम पीड़ित लोगों, कंटेंट क्रिएटर्स , एक्सपर्ट्स अब आमंत्रित हैं हम सब मिलकर जब आवाज उठाएंगे तो प्रधानमंत्री मोदी को हमारी बात सुननी पड़ेगी।   
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर E20 का मुद्दा उठाया है, उन्होंने PM Modi से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया अब मोदी जी लगे हाथ E20 का भी समाधान कर दीजिये, उन्होंने इस विषय पर देश के लोगों को एकसाथ आने के लिए कहा है और इसके लिए 1 अगस्त को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित करने की घोषणा की है।

E20 पेट्रोल को लेकर देश के लोग नाराज है, लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, हालाँकि इस मामले में अलग अलग राय भी सामने आई हैं वाहन निर्माता कम्पनियों का दावा है कि गाड़ियों के खराब होने का कारण ई20 पेट्रोल नहीं है जबकि गाड़ियां सुधारने वाले मैकेनिक्स इंजन में खराबी की वजह मिलावटी और ई20 पेट्रोल को बता रहे हैं और राजनैतिक पार्टियाँ मैकेनिक्स और जनता के साथ हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर कई बार बोल चुके हैं और ई20 पेट्रोल की सप्लाई बंद करने की मांग कर चुके हैं अब उन्होंने नीट मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आधार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अपील की है।

केजरीवाल ने PM Modi से की ये अपील 

केजरीवाल ने एक वीडियो अपने X एकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा – धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया, मेरा प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि लगे हाथों E20 का भी समाधान कर दीजिये, लोग बहुत ज्यादा परेशां हिया सबकी गाड़ियां ख़राब हो रहीं हैं।

नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20

उन्होंने कहा लेकिन प्रधानमंत्री तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर एक साथ आवाज उठाएंगे इस शनिवार को हम उन सभी लोगों को एक प्लेटफ़ॉर्म पर लकर आयेंगे जिनकी गाड़ियां खराब हो रहीं हैं, इस कार्यक्रम का नाम हमने  ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’  रखा है इसमें पूरे देश के लोग आमंत्रित हैं।

1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब बुलाया  

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा यदि आप दिल्ली या इसके आसपास रहतें हैं तो 1 अगस्त शनिवार को 11:30 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचें वहां आप अपनी बात रख सकते हैं और यदि आप दिल्ली से बाहर रहते हैं तो आप हमारे साथ वर्चुअली जुड़ सकते हैं इसके लिए आपको लिंक मिलेगी और उसे क्लिक करते ही आप 1 अगस्त के कार्यक्रम में सीधे जुड़ जायेंगे आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews