राहुल गांधी के बचाव में उतरे अरविंद केजरीवाल, बताया साजिश, मोदी सरकार पर कसा तंज

राहुल गांधी के बचाव में उतरे अरविंद केजरीवाल, बताया साजिश, मोदी सरकार पर कसा तंज

Arvind Kejriwal in defense of Rahul Gandhi : राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम को लेकर दिए गये एक विवादित बयान को लेकर सूरत की अदालत ने उन्हें आज दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है, हालाँकि इसमें उन्हें तत्काल जमानत भी मिल गई, उधर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बचाव में उतर आये हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी राहुल के बचाव में उतर आये हैं।

राहुल के बचाव में केजरीवाल ने किया ट्वीट 

“AAP” मुखिया अरविंद केजरीवाल ने राहुल को सजा का ऐलान होने के बाद ट्वीट किया – “ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फंसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।”

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दी राहुल को नसीहत 

उधर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर राहुल गांधी को नसीहत दी है – गौरव भाटिया ने ट्वीट किया राहुल गांधी एक गैरजिम्मेदार नेता हैं, उन्हें अब कानून की ताकत का एहसास होना चाहिए और यह भी कि नकली गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर नहीं है। आरोपी से अब अपराधी बनने तक का शर्मनाक सफर।- ”

अरविंद केजरीवाल के रुख पर राजनीतिक विश्लेषक आश्चर्य में  

राहुल को सजा सुनाये जाने के मामले में अरविंद केजरीवाल द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधना तो समझ में आता है लेकिन राहुल गांधी का बचाव करना समझ से परे है, राजनीतिक विश्लेषक भी अरविंद केजरीवाल के इस कदम पर आश्चर्य कर रहे हैं और इसके पीछे की वजह ढूंढ रहे हैं क्योंकि इससे पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हुई क़ानूनी प्रक्रिया और कार्रवाई पर केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी थी।

अरविंद के यू टर्न की एक वजह ये भी मानी जा रही  

बहरहाल अरविंद केजरीवाल के यू टर्न को लेकर अलग अलग कयास लगाये जा रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के राइट हेंड मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद “आप” को अपना रुख बदलना पड़ा है क्योंकि मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाये थे और इसे मोदी सरकार की बदले की कार्रवाई बताया था और उसके बाद कुछ कांग्रेस नेताओं ने सवाल किये थे कि जब कांग्रेस के नेताओं पर कुछ एक्शन होता है तो केजरीवाल या उनकी पार्टी के नेता चुप क्यों रहते हैं?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews