Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने को लेकर LG वीके सक्सेना ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘जेल से नहीं चलने दी जाएगी सरकार’

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने को लेकर LG वीके सक्सेना ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘जेल से नहीं चलने दी जाएगी सरकार’

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद अब सियासी माहौल तेज हो गया है। दरअसल पूरा विपक्ष मिलकर आम आदमी पार्टी के साथ इसका विरोध कर रहा है। वहीं इस बीच ED कस्टडी से ही केजरीवाल दिल्ली की सरकार चला रहे हैं। दिल्ली की जेल से ही सरकार चलाने को लेकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के बयान ने इस मामले में हो रही सियासत को नया मोड़ दे दिया है।

दरअसल एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बड़ा बयान दिया है दरअसल उन्होंने साफ कहा है कि “जेल से सरकार नहीं चल सकती। मैं दिल्ली की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जेल से सरकार नहीं चलने दी जाएगी।” दरअसल यह बयान एलजी का ऐसे समय में आया है जब सीएम केजरीवाल ने ED कस्टडी से ही दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है।

क्या आदेश दिया CM Kejriwal ने?

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने का बड़ा निर्देश दिया है कि ‘दिल्ली के किसी भी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में दवाओं और स्टाफ की कोई कमी तो नहीं है।’ केजरीवाल के इस निर्देश के बाद से ही एक बार सियासत ने जोर पकड़ लिया है। वहीं अब एलजी ने भी इस विषय पर अपना रुख बता दिया है।

आपको बता दें की प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप ने कहा था कि जेल में रहने के बावजूद अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। हालांकि इसक बाद से ही बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर सवाल करती हुई नजर आई है। दरअसल बीजेपी का अब सवाल है कि क्या भारत के सविंधान में ऐसा प्रावधान है?

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews