दिल्ली विधानसभा चुनाव में AIMIM की एंट्री, दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को घोषित किया प्रत्याशी, जानें किस सीट से लड़ेंगे

ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हैं वे 2020 में हुए दिल्ली दंगों का आरोपी है और तभी से जेल में बंद है, अब वो जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगा।
AIMIM

Asaduddin Owaisi AIMIM ticket to Tahir Hussain: दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने अपने पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी है, AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है, इसकी घोषणा खुद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया X पर की है।

असदुद्दीन ओवैसी ने X पर लिखा- ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ताहिर हुसैन की पत्नी और बेटे की असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात के बाद ऐलान  

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी से आज 10 दिसंबर को ताहिर हुसैन की पत्नी शमा और बेटा शादाब ने उनके निवास पर मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी जिसके बाद ओवैसी ने न सिर्फ ताहिर और उनके परिवार को AIMIM में शामिल कर लिया बल्कि ताहिर हुसैन को टिकट भी दे दिया।

2020 में हुए दिल्ली दंगों का आरोपी है ताहिर, जेल में हैं बंद  

आपको बता दें कि ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हैं वे 2020 में हुए दिल्ली दंगों का आरोपी है और तभी से जेल में बंद है,  अब वो जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। ओवैसी ने ताहिर हुसैन के परिवार से मुलाकात की फोटो पोस्ट कर इसकी घोषणा भी की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews