रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 60000 रुपए सालाना पेंशन, जानें क्या है सरकार की खास स्कीम?

pension

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप नौकरीपेशा है और रिटायरमेंट के बाद भविष्य को देखते हुए पेंशन को लेकर चिंतित है तो यह खबर आपके बेहद काम की है।मोदी सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें आप निवेश करके 5000 रुपए पेंशन पा सकते है . इतना ही नहीं अगर आप और आपकी पत्नी अलग-अलग खाता खोलकर निवेश करते है तो हर महीने 10,000 रुपये भी पेंशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़े..MP Weather : मानसून के साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना (Atal pension yojana) चलाई जाती है। इसके तहत  आपको न्यूनतम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। इसके लिए आपको हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपये निवेश करना होगा। 60 साल की उम्र के बाद आपको आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों निवेश करते हैं, तो सालाना 1.2 लाख रुपये पेंशन मिलेगी।

खास बात ये है कि इस योजना में 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से अधिकतम 5,000 रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने सिर्फ 210 रुपये, हर 3 महीने में 626 रुपये और 6 महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। अगर आप 18 साल के हैं और इस स्कीम से मंथली 1000 रुपये पेंशन चाहते हैं, तो आपको सिर्फ 42 रुपये मासिक देने होंगे।इस स्कीम में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलने लगती है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, विभाग ने मांगा प्रस्ताव

इतना ही नहीं अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले कर्मचारियों या लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) मिलता है।ध्यान रहे एक सदस्य के नाम से सिर्फ एक ही अकाउंट खुल सकता हैं, पति-पत्नी चाहे तो दो अलग अलग खाते खोलकर इसका लाभ उठा सकते है। अगर 60 साल से पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि पत्नी को मिलेगी। अगर पति और पत्नी दोनों की मौत हो जाती है, तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।

अटल पेंशन योजना पात्रता

  1. आपको एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2. आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
  3. आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  4. आपके पास अपने आधार नंबर से जुड़ा एक वैध बैंक खाता नंबर होना चाहिए।
  5. आपको सभी ‘अपने ग्राहक को जानें’ विवरण जमा करना होगा।
  6. आपके पास मौजूदा APY खाता नहीं होना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews