कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, विभाग ने मांगा प्रस्ताव

MPpromotion

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के राज्यकर के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही इन कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको लेकर राज्यकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी और सभी जोनल मुख्यालयों से इसका प्रस्ताव मांगा है। सभी जोन पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 को दी गई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यकर लिपिक वर्गीय (पदोन्नति द्वारा भर्ती) नियामवली में समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को समूह ‘ग’ के पदों पर प्रमोशन दिया जाता है, हालांकि इसके लिए परीक्षा ली जाती है और इसी के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है ।अब राज्यकर विभाग में वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2000 के अन्तर्गत खाली पदों पर भर्ती की जानी है, इसमें से 20 प्रतिशत पदों को समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को प्रमोशन देकर भरा जाना है।

यह भी पढ़े.. सितंबर में कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA के अलावा बढ़ेंगे ये 4 भत्ते! जानें डीए एरियर पर अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए राज्यकर विभाग तैयारियां शुरू कर दी है और सभी जोनल अपर आयुक्तों से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बारे में प्रस्ताव मांगा गया है। इसके तहतचतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात कर्मचारियों को जल्द ही लिपिक संवर्ग के रिक्त पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी।सभी जोन स्तर पर होने वाली इससे संबंधित परीक्षा के लिए जल्द ही अर्हता और परीक्षा के लिए प्राप्तांक भी निर्धारित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews