Atal Pension Yojana : रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 60000 रुपए सालाना पेंशन, सिर्फ करना होगा इतना निवेश, ये रहेंगे नियम, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Atal Pension Yojana : अगर आप नौकरीपेशा है और रिटायरमेंट के बाद भविष्य को देखते हुए पेंशन को लेकर चिंतित है तो आप मोदी सरकार की अटल पेंशन योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें आप थोड़ा सा पैसा निवेश करके 5000 रुपए पेंशन पा सकते है। इतना ही नहीं अगर आप और आपकी पत्नी अलग-अलग खाता खोलकर निवेश करते है तो हर महीने 10,000 रुपये भी पेंशन ले सकते हैं।

दरअसल, अटल पेंश योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही शानदार स्कीम्स में से एक है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2015 को कोलकाता में लॉन्च किया गया था। इसमें कोई भी कर्मचारी या व्यक्ति 18 साल से लेकर 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है और 60 साल की उम्र होने पर हर महीने आपको न्यूनतम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। 60 साल की उम्र के बाद आपको आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों निवेश करते हैं, तो सालाना 1.2 लाख रुपये पेंशन मिलेगी।

पति-पत्नी दोनों उठा सकते है योजना का लाभ

खास बात ये है कि इस योजना को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा प्रशासित किया जाता है।  योजना में निवेश करने वाले कर्मचारियों या लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) मिलता है।ध्यान रहे एक सदस्य के नाम से सिर्फ एक ही अकाउंट खुल सकता हैं, पति-पत्नी चाहे तो दो अलग अलग खाते खोलकर इसका लाभ उठा सकते है। अगर 60 साल से पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि पत्नी को मिलेगी। अगर पति और पत्नी दोनों की मौत हो जाती है, तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।

आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और निवेश राशि

  1. खास बात ये है कि इस योजना में 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से अधिकतम 5,000 रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने सिर्फ 210 रुपये, हर 3 महीने में 626 रुपये और 6 महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे।
  2. यदि कोई व्‍यक्ति 18 वर्ष की आयु का है तो 1000 रुपये मासिक पेंशन के लिए उसका मासिक योगदान 42 रुपये, 2000 रुपये की पेंशन के लिए 84 रुपये महीना, 3000 रुपये पेंशन के लिए 126 रुपया, 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपया और 5000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए मासिक योगदान की राशि 210 रुपये महीने होगी।
  3. यदि कोई सदस्‍य 30 वर्ष का है तो उसे 1000 रुपये की पेंशन के लिए हर माह 116 रुपये का योगदान करना होाग।
  4. यदि उक्‍त व्‍यक्ति 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्‍प चुनता है तो उसे इसके लिए हर माह 577 रुपये का मासिक योगदान करना होगा।
  5. इस स्कीम में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलने लगती है।
  6. अटल पेंशन योजना के लिए खाता खोलने हेतु, सदस्‍य को अपने आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और आयु प्रमाणपत्र के साथ नजदीकी बैंक या पोस्‍ट ऑफ‍िस में जाना होगा और वहां एपीवाई स्‍कीम में नामांकन के लिए फॉर्म भरना होगा।
  7. यदि एक व्‍यक्ति 18 वर्ष की आयु में अटल पेंशन योजना में अपना खाता खुलवाता है तो वह 60 साल की उम्र तक हर माह केवल 210 रुपये जमा कर 60 साल के बाद हर माह 5000 रुपये की पेंशन प्राप्‍त कर सकता है।

अंशधारकों की संख्या 5 करोड़ पार

बता दे कि इन दिनों इस पेंशन स्कीम का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है।हाल ही में वित्त मंत्रालय ने द्वारा अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में अटल पेंशन योजना में 1.19 करोड़ से अधिक नए ग्राहकों ने नामांकन किया, जो साल-दर-साल लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि है।इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में अटल पेंशन योजना से 99 लाख ग्राहक जुड़े थे।मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च, 2023 तक इस योजना से जुड़े अंशधारकों की कुल संख्या 5.20 करोड़ हो गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews