दिवाली पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त यहां जानिए, कब से कब तक कर सकते हैं पूजा!

दिवाली के शुभ मुहूर्त को लेकर यदि आप भी असमंजस में हैं तो, हम आपको इस खबर शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। दरअसल इस बार दो दिन अमावस्या होने के चलते यह दुविधा की घड़ी देखने को मिल रही है। ऐसे में लक्ष्मी पूजा किस शुभ समय में की जा सकती है इसे लेकर चर्चाएं चल रही है।
दिवाली पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त यहां जानिए, कब से कब तक कर सकते हैं पूजा!

दिवाली के शुभ मुहूर्त को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल दो दिन अमावस्या की तिथि होने से यह असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। आज यानी 31 अक्टूबर को शाम को अमावस्या की तिथि लगेगी जो कल दिन तक चलने वाली है। ऐसे में शुभ मुहूर्त को लेकर अभी भी दुविधा देखी जा रही है। यदि आप भी दिवाली के शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस में हैं तो आप भी इस खबर पर ध्यान दे सकते हैं। दरअसल इस खबर में हम आपको दिवाली का शुभ मुहूर्त बताने वाले हैं।

इस बार दिवाली की तारीख को लेकर कई दिनों से बहस छिड़ी हुई है। दरअसल सरकारी कैलेंडर के अनुसार दिवाली 1 नवंबर की होने वाली है तो वहीं धार्मिक गुरुओं के अनुसार दिवाली 31 तारीख की ही रहेगी।

कब मनाएं दिवाली?

यदि ऐसे में आप भी दिवाली की तारीख को और शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस में है तो, हम आपको बता दें कि दिवाली आज यानी 31 तारीख को मनाई जा रही है। हालांकि दिवाली की तिथि देखें तो यह अमावस्या के दिन मनाई जाती है। बता दें कि आज दोपहर 3:12 बजे से अमावस्या की तिथि लग जाएगी। वहीं 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे तक अमावस्या की तिथि रहने वाली है। वहीं दिवाली पूजा के लिए प्रदोष काल और वृषभ काल महत्वपूर्ण समय होता हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, प्रदोष और वृषभ काल के दौरान लक्ष्मी पूजा बेहद शुभ माना जाता है।

यहां जानिए शुभ मुहूर्त:

दरअसल प्रदोष काल पर नजर डालें तो इसमें कमोबेश दो दिन आश्विन अमावस्या रहती है। ऐसा माना जाता है कि दूसरे दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी-कुबेर पूजन करना अति शुभ होता है। ऐसे में अगर आप दूसरे दिन दिवाली मनाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे तक के पहले ही करना होगा। जबकि यदि आप आज दिवाली आज मनाना चाहते हैं तो आप प्रदोष काल में शाम 5:35 बजे से रात 08:06 बजे तक पूजा कर सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews