गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ राम की नगरी अयोध्या का नाम, 15 लाख दीपों से सजा शहर

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ राम की नगरी अयोध्या का नाम, 15 लाख दीपों से सजा शहर

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में आज दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या भी हर बार की तरह इस साल भी दीपों से सजा गया है और अयोध्या एक बार फिर पूरी दूनिया में एक नया इतिहास रच चुका है। बता दें कि अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर लगभग 15 लाख दीप सजाए गए हैं जो कि एक बार फिर अपने आप में बड़ा रिकार्ड है। इसके साथ ही PM नरेन्द्र मोदी इस बार दिवाली मनाने मर्यादा पुरूषोत्तम राम की नगरी अयोध्या पद्धारें।

diwali 2022

यह भी पढ़ें – Diwali पर निकलने से पहले देख लें IRCTC की लिस्ट, आज रद्द हुईं 190 ट्रेन

बता दें कि स्वयंसेवकों ने 37 घाटों पर दीपों को सजाने का काम किया था और 23 अक्टूबर को यूपी सरकार के दिए गए 15 लाख दीपों के जलाने का लक्ष्य बहुत आसानी से पूरा किया गया। साथ ही, अयोध्या का नाम एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौके पर मौजूद रहे और रामलीला के दर्शन कर पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। जिसके बाद पूरे शहर में 15 लाख 76 हजार दीपों को जलाने का रिकॉर्ड बना। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में 11 सौ गौ दीप जलाए गए। दिवाली के इस खास मौके पर हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा शहर दिए की रोशनी से चमक उठा था। शहर का यह अद्भुत, अलौकिक तस्वीरें बस देखते ही बन रही थी।

यह भी पढ़ें – CG Weather : दिवाली पर गुलाबी ठंड, चक्रवात सीतरंग के कारण कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD पूर्वानुमान

दिवाली रोशनी का त्यौहार है और यहां के लोगों की मान्यता है कि भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ आज के दिन ही 14 साल का वनवास काल खत्म कर अयोध्या की पावन नगरी पर लौटे थे। उनके स्वागत की खुशी में पूरे अयोध्या को सजाया गया था और नगर में त्यौहार मनाया गया था, तब से लेकर आज तक लोग पूरे देशभर में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। पुरातन पौराणिक परंपरा के अनुसार यहां आस्था और उत्साह के साथ यहां इस त्यौहार का निर्वहन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – दतिया के गोराघाट सोनागिर पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों जोरों पर शुरू कर दी है। बता दें कि पीएम के कार्यक्रम के अनुसार सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई की गई है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। इतना ही सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है जो कि लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नगर में आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Diwali 2022 : कमलनाथ ने किया प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकालने का आह्वान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews