Ayushman Bhava: PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया जाएगा खास कार्यक्रम, हजारों लोगों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Rozgar mela

Ayushman Bhava: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जो इस बार आम लोगों के लिए काफी खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र द्वारा इस दिन एक नया कार्यक्रम आयुष्मान भव शुरू किया जाने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा इस जानकारी साझा की गई, जिसके तहत आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाने वाली है।

हजारों लोगों को होगा लाभ

केंद्र द्वारा देश के कोने कोने तक हर लाभार्थी को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस योजना के जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे और लगभग 60 हजार लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया जाएगा। बता दे की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जो आयुष्मान भारत कार्ड योजना चलाई जा रही है वह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है जो लाभार्थियों को हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देती है।

टीबी को खत्म करना उद्देश्य

पिछले साल केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर ट्यूबरक्लोसिस के मुद्दे पर काफी जोर दिया गया था। इसी को आगे भी ध्यान में रखते हुए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह कहते हुए देखा जा चुका है कि दुनिया में टीबी को खत्म करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा गया है लेकिन भारत को 2025 तक किसी भी हालत में इसे खत्म करना है। सरकार द्वारा उठाए जा रहे इस कदम से कई लोग जुड़ रहे हैं और नि-क्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों का इलाज कर उन तक हर सुविधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

मिल रही ये सुविधाएं

फिलहाल देश को टीबी से मुक्त बनाने के लिए हर महीने मरीजों को पोषक तत्वों की किट दी जा रही है और हर वह सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है जो उनके लिए जरूरी है। साल 2022 में भाजपा ने क्षय रोग से देश को मुक्त करवाने के लिए कार्यक्रम चलाया था। इस कार्यक्रम के तहत हर व्यक्ति टीबी के मरीजों को गोद लेकर एक साल तक उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाएगा। इसी तरह से लोक भागीदारी की मदद से इस बीमारी से देश को मुक्त करने का प्रयास किया जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews